Kausambi News: पिता-पुत्र की पिटाई के मामले में केस दर्ज
कौशाम्बी, अक्टूबर 10 -- Kausambi News: सरायअकिल थाना क्षेत्र के छीता हर्रायपुर निवासी विकास कुमार ने बताया कि गांव के ही विपक्षियों से विवादित जमीन पर बने अधूरे मकान को लेकर उसके परिवार का विवाद चल रहा है। 23 सितंबर को पिता मनबोध सिंह थाने गए थे और वहां से अभिलेख आदि दिखाकर लौट आए। वापस आने के बाद देखा कि विपक्षी अधूरे मकान में कब्जा कर रहे थे। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित व उसके पिता की पिटाई की। शुक्रवार को पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी विनोद कुमार, जितेंद्र प्रकाश, उसके भाई स्वयं प्रकाश व पिता राम प्रकाश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.