Kausambi News: पिता-पुत्री को घर में घुसकर पीटा, बेटी को किया अर्धनग्न
कौशाम्बी, सितम्बर 8 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के एक गांव में भूमि विवाद को लेकर पिता-पुत्री की घर में घुसकर पिटाई की गई। पिता के सामने बेटी को अर्धनग्न करके पीटा गया। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी हमलावरों ने अभद्रता की। शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो अन्य की तलाश जारी है। करारी इलाके के एक व्यक्ति ने बताया कि बड़ा अड़हरा निवासी दबंगों से उसका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी के कारण सोमवार सुबह दबंग गाली-गलौज करने लगे। घर में घुसकर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से पिटाई की। पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची उसकी 19 साल की बेटी को भी पीटा। कपड़े फाड़कर उसको अर्धनग्न कर दिया। इसी बीच पीड़ित के पुत्र ने फोन कर घटना की जानकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.