कौशाम्बी, अगस्त 26 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। कड़ा धाम कोतवाली के अचाकापुर गांव के समीप सोमवार को पिकअप वाहन को बैक करते समय चालक ने पीछे खड़े क्लीनर राजकुमार को टक्कर मारते हुए दीवार से रौंद दिया था। हादसे में राजकुमार को गंभीर चोटें आई थी। लोगों के शोर मचाने पर चालक ने वाहन को आगे किया। इसके बाद घायल को इलाज के लिए सीएचसी सिराथू ले जाया गया, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। क्लीनर की मौत के बाद उसके भाई रामबाबू ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...