Kausambi News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार गंभीर
कौशाम्बी, जुलाई 7 -- Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर निवासी अर्जुन प्रसाद सरोज ने बताया कि सोमवार की सुबह उसका भाई अरविंद बाइक से प्रयागराज जा रहा था। दूल्हापुर मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आई पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। पीड़ित के मुताबिक, हादसे में उसके भाई का पैर टूट गया। वह जिला अस्पताल में भर्ती है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की पिकअप समेत तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.