कौशाम्बी, अक्टूबर 6 -- Kausambi News: नगर पंचायत के प्रमुख चौराहे पर यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई है। पार्किंग की सुविधा होने के बावजूद ई-रिक्शा और ऑटो सड़क पर आड़ा-तिरछा खड़े किए जा रहे हैं। इससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब चार साल पहले नगर पंचायत ने मुख्यालय रोड पर लाखों रुपये की लागत से अस्थाई पार्किंग बनवाई थी, लेकिन सवारी वाहनों का संचालन और पार्किंग व्यवस्था निर्धारित स्थान से नहीं हो पा रही है। स्थानीय निवासी शिवम रस्तोगी, मंगम कुशवाहा और निहाल ने बताया कि चौराहे पर नो पार्किंग जोन का स्पष्ट बोर्ड नहीं लगा है। इसके चलते वाहन चालक जहां जगह मिलती है, वहीं वाहन खड़ा कर देते हैं। सड़क पर बेतरतीब खड़े ई-रिक्शा और ऑटो के कारण राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। कई बार वाहनों की लं...