Kausambi News: पारिवारिक विवाद में ससुरालियों ने महिला को पीटा
कौशाम्बी, अगस्त 28 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के तियरा जमालपुर गांव की संगीता देवी पत्नी कमल कुमार ने बताया कि गुरुवार को पारिवारिक बातों को लेकर सास सावित्री देवी, ससुर मोहन लाल व देवर प्रदीप कुमार गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: गंदगी फैलाने के विरोध पर महिला को पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.