कौशाम्बी, नवम्बर 6 -- Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र के एक युवक की शादी इसी साल फरवरी में बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के बंथरी गांव की प्राची देवी से हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच अनबन हो गई। इस पर प्राची मायके चली गई। तीन नवंबर को वह अपने पिता प्रभु नारायण उर्फ राजू, भाई दीपक, परिवार के ज्ञान सागर मिश्रा, प्रांसी देवी आदि के साथ ससुराल गई थी। वहां पर बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पीड़ित युवक का आरोप है कि पत्नी के भाई दीपक ने कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर हत्या करने का प्रयास किया। आरोपियों ने उनकी मां के साथ अश्लील हरकत भी की। डकैती तक का आरोप लगाया गया है। हालांकि, पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। डीएसपी शिवांक सिंह का कहना है कि आरोपों की जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई कराई जाएग...