Kausambi News: पायल बदलने गई महिला को पीटा, केस
कौशाम्बी, अक्टूबर 21 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव की शोभा देवी पत्नी राजेश निषाद ने बताया कि करीब दो महीने पहले उसने मूरतगंज इक्का अड्डा के समीप स्थित रवि की दुकान से पायल खरीदी थी।18 अक्तूबर की शाम इसे बदलवाने गई तो दुकानदार ने गाली-गलौज करते हुए अपने पिता व बहन के साथ मिलकर पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.