Kausambi News: पानी भरने गई गर्भवती महिला को पीटा, केस दर्ज
कौशाम्बी, अगस्त 8 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि छह अगस्त की रात करीब नौ बजे उसकी पत्नी शिवलाल के हैंडपंप में पानी भरने गई थी। इस दौरान आरोपी पानी भरने से मना करने लगा। विरोध करने पर महिला का बाल पकड़कर बेरहमी से पीट दिया। पीड़ित के मुताबिक, पत्नी गर्भवती है। पिटाई में उसकी हालत बिगड़ गई है। शोरगुल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। पुलिस ने केस दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.