कौशाम्बी, सितम्बर 23 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि सोमवार की शाम उसकी 16 वर्षीय बेटी घर के समीप लगे नल पर पानी भरने गई थी। तभी गांव का रहने वाला अनेश पुत्र इंद्रराज वहां पहुंच गया। उसने किशोरी के साथ छेड़खानी की।शोरगुल पर पहुंचे किशोरी के चचेरे भाई ने आरोपी को पकड़ लिया। साथ ही पुलिस भी बुला ली। कोतवाल विनीत सिंह का कहना है कि पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा कायम कर लिया गया है। आरोपी गिरफ्तार है। उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- बिहार: 15 साल की लड़की को गलत तरीके से छूने लगा अधेड़, विरोध करने पर रेप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...