कौशाम्बी, अगस्त 19 -- Kausambi News: मंझनपुर। चरवा के नया तालाब सैयदसरावा गांव में घर में घुसे बारिश के पानी को निकालने के लिए मजबूरन पीड़ित ने सड़क काट दी। इससे नाराज गांव के एक दबंग ने पीड़ित को हेलमेट से मारकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।नया तालाब सैयदसरावां गांव निवासी नंदलाल सरोज पुत्र स्व. सम्पत सरोज ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि रविवार की हुई बारिश से उसके घर में पानी चला गया था। उसका मकान गिरने की कगार पर पहुंच गया था। मकान को बचाने व पानी निकालने के लिए उसने सड़क काट दी, इससे पानी निकल गया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: रास्ते में बाइक सवार को रोक कर किया गया हमला, केस दर्ज पानी निकलने के बाद गांव का ही निम्बुल पुत्र मान सिंह बाइक से आया और गाली-गलौज देने लगा। अपनी मजबूरी ...