कौशाम्बी, अक्टूबर 2 -- Kausambi News: नगर पालिका परिषद भरवारी के मेहता रोड स्थित एक मकान में पानी टंकी की फिटिंग के दौरान प्लंबर छत से गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव का संतोष कुमार (26) पुत्र मन्नी लाल प्लंबर था। वह शुक्रवार की दोपहर भरवारी के मेहता रोड स्थित वीरेंद्र केसरवानी के घर की छत पर पानी टंकी की फिटिंग का काम रहा था। इसी दौरान अचानक छत से नीचे गिर गया। यह देख मकान मालिक के साथ साथी श्रमिकों के भी होश उड़ गए। आननफानन गंभीर रूप से जख्मी प्लंबर को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज आरंभ होते ही मौत हो गई। घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं। पुलिस ने ...