कौशाम्बी, जुलाई 22 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। भूजल सप्ताह में भूजल संरक्षण/रिचार्ज एवं भूजल के महत्व के प्रति जन-जागरूकता फैलाने में बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, लघु सिंचाई विभाग एवं कृषि विभाग द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया। साप्ताहिक कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक विद्यालयों एवं माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं द्वारा भूजल शपथ, रैली एवं निबन्ध व चित्रकला के माध्यम से पानी की हर एक बूंद का संचयन एवं उसके विवेकपूर्ण उपयोग के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों को जागरूक करते हुए कहा गया कि पानी की हर बूंद संचय करना जरूरी है।इस दौरान गांव, ब्लॉक स्तर पर विकास विभाग की ओर से जल शपथ कार्यशाला एवं व्याख्यान के आयोजन हुए। यह भी पढ़ें- भूजल संरक्षण को जन आंदोल...