कौशाम्बी, सितम्बर 22 -- Kausambi News: पश्चिम शरीरा पशु चिकित्सालय के जिम्मेदारों द्वारा पशुओं को बीमारियों का टीका नहीं लगाया जा रहा है। पशुपालकों का आरोप है कि अस्पताल में समय से टीकाकरण और बीमार पशुओं का उपचार नहीं हो रहा है। क्षेत्र में लंपी स्किन डिजीज और खुरपका-मुंहपका रोग के मामले सामने आने से पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। पश्चिम शरीरा क्षेत्र के पशुपालक इन दिनों पशु चिकित्सालय के जिम्मेदारों की लापरवाही का दंश भुगत रहे हैं। ग्रामीणों ने अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. कमलेश सिंह पर नियमित रूप से अस्पताल नहीं आने और जिम्मेदारी से काम नहीं करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चिकित्सक की अनुपस्थिति में पशुपालकों को निजी स्तर पर उपचार कराना पड़ रहा है। लापरवाही के चलते उनके पशुओं को लंपी स्किन डिजीज समेत खुरपका, मुंहपका रोगों के टीक...