कौशाम्बी, अक्टूबर 4 -- Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव की संगीता देवी ने बताया कि पड़ोसी मुंदर लाल पासी ने पूर्व में उसके सुअरों को जहर देकर मार डाला था। इसी को लेकर उससे रंजिश है। पीड़िता के मुताबिक, 19 सितंबर की सुबह आरोपी ने स्थानीय बाजार में उसके पति मोहन को गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पिटाई की। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित महिला ने डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा को अर्जी दी थी। उनके आदेश पर शनिवार को मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...