कौशाम्बी, अगस्त 22 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के बैरहना गांव की माया देवी पत्नी सुनील कुमार ने बताया कि उसने भैंस पाल रखी है। गुरुवार की शाम चारा-पानी करने के बाद भैंस व पड़िया को घर से कुछ दूरी पर स्थित पशुशाला के बाहर बांध दिया। आधी रात चोर दोनों मवेशी को खोल ले गए। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई। खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं चल सका। देर शाम थाने पहुंच पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मवेशी चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...