कौशाम्बी, अक्टूबर 15 -- Kausambi News: सिराथू ब्लॉक क्षेत्र के उदहिन खुर्द गांव में गुरुवार को पशुपालन विभाग कौशाम्बी की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर एवं मेले का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि समर्थ किसान पार्टी के अध्यक्ष अजय सोनी ने गौपूजन और फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उप पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि अजय सोनी ने पशुपालकों से पशुपालन को रोजगार का प्रमुख साधन बनाने और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने पशुपालन विभाग से पशुओं में फैल रहे लंपी रोग के उपचार और नियमित टीकाकरण के लिए समुचित व्यवस्था करने की मांग की, ताकि पशुओं को समय पर इलाज मिल सके। श...