Kausambi News: पभोषा की ग्राम चौपाल में लोगों ने मांगी मूलभूत सुविधाएं
कौशाम्बी, अगस्त 7 -- Kausambi News: तहसील मंझनपुर की ग्राम पंचायत पभोषा में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में बीडीओ सरसवां प्रदीप कुमार मौर्या ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। चौपाल में ग्रामीणों ने बीडीओ के समक्ष सड़क, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, आवास, शौचालय, वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन, राशन कार्ड समेत अन्य स्थानीय समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही पात्र लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन भी दिया। चौपाल में ग्रामीणों को स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संरक्षण तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। अधिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.