Kausambi News: पत्नी को बेरहमी से पीटकर घर से निकाला
कौशाम्बी, अक्टूबर 24 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के सैबसा गांव की रीता देवी ने बताया कि उसके दांत में दर्द बना रहता है। शुक्रवार की सुबह पति मानचंद्र से दवा दिलाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर पैसे नहीं होने का हवाला देते हुए वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई की और घर से निकाल दिया। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.