Kausambi News: पत्नी के मायके जाने से नाराज पति टावर पर चढ़ा
कौशाम्बी, अगस्त 30 -- Kausambi News: रक्षाबंधन पर पत्नी के मायके चले जाने से नाराज एक युवक रविवार सुबह हाईवोल्टेज टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। मखदूमपुर गांव निवासी अनूप पुत्र माझिल की पत्नी रक्षाबंधन पर मायके चली गई थी। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह अनूप ने पत्नी को फोन कर घर लौटने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच फोन पर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच गाली-गलौज होने लगी। इसके बाद नाराज अनूप घर से कुछ दूरी पर एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के गांजा गांव के पास स्थित हाईवोल्टेज बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.