Kausambi News: पत्नी के भाइयों ने युवक को बेरहमी से पीटा, केस
कौशाम्बी, अगस्त 21 -- Kausambi News: पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के कुसवां गांव निवासी भंवर सिंह पुत्र राम सिंह ने बताया कि चार अगस्त को उसकी पत्नी बिना बताए गहने व डेढ़ लाख रुपया नकद लेकर मायके राजा का पुरवा (चक बादशाहपुर) थाना चरवा चली गई। साथ में बच्चों को भी ले गई। खोजते हुए पीड़ित ससुराल पहुंचा तो वहां साले महेंद्र सिंह और चचेरे साले कल्लू सिंह ने गाली-गलौज करते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई की। पारिवारिक मामला होने के कारण पीड़ित अभी तक समझौते का प्रयास करता है। बात नहीं बनने पर गुरुवार को उसने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.