कौशाम्बी, सितम्बर 16 -- Kausambi News: कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। सरायअकिल थाने के तिल्हापुर गांव में आर्थिक तंगी और पत्नी की लंबी बीमारी से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह उसका शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।तिल्हापुर गांव निवासी 42 वर्षीय राजेन्द्र कुमार पुत्र नथई पांच भाइयों में सबसे बड़े थे और मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते थे। परिजनों के अनुसार उनकी पत्नी सुनीता पिछले तीन वर्षों से गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। इलाज के दौरान तीन बार ऑपरेशन भी हो चुका है, लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। पत्नी के इलाज में काफी धन खर्च होने से परिवार आर्थिक संकट में आ गया था। इसी वजह से राजेन्द्र म...