Kausambi News: पत्नी और साले को पीटा, लहरायाा तमंचा, बंदी
कौशाम्बी, जुलाई 26 -- Kausambi News: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के बक्शी का पूरा गांव की सुनीता देवी ने बताया कि शनिवार को पति रत्नेश कुमार पारिवारिक विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे भाई दिलीप सरोज को भी पीटा। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी तमंचा और 14 जिंदा कारतूस लिए हुए था। वह जान लेने पर आमादा था। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने तमंचा-कारतूस के साथ पकड़कर उसको पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.