कौशाम्बी, अगस्त 8 -- Kausambi News: कोतवाली क्षेत्र के बारातफारीक गांव निवासी रोशनलाल पुत्र शहादेव ने बताया कि मलाक पिंजरी में उसकी जमीन है। एसडीएम सिराथू के आदेश पर 16 जून 2026 को राजस्व कर्मचारियों ने इसमें मेड़बंदी व पत्थरगड़ी की थी। पीड़ित के मुताबिक, विपक्षियों ने पत्थर उखाड़कर फेंक दिया है। मेड़ तोड़कर कुछ गाटों में धान की बेहन लगा दी है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोहनलाल, बड़कू, कंचनलाल, कमलेश, कैलाश, सुरेश चंद्र, अवधेश कुमार, सोनेलाल, अंकज, शिवम, शुभम, पिंटूलाल, गमला देवी, ऊषा देवी, गुड्डी देवी व सोमवती के खिलाफ मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...