कौशाम्बी, सितम्बर 6 -- Kausambi News: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गढ़ी निवासी इमाम बख्श ने बताया कि पिछले दिनों उसने अपनी जमीन की पैमाइश कराई थी। इसके बाद राजस्व कर्मचारियों ने पत्थरगड़ी कर दी थी। आरोप है कि 15 जून को पड़ोसी सगे भाई मो. शमीम, मो. शरीफ, मो. शहीद, मो. रसीद व मो. रईश ने पत्थर उखाड़कर फेंक दिया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...