कौशाम्बी, जुलाई 19 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर बदले निवासी शिवबोध ने बताया कि पिछले दिनों राजस्व टीम ने पैमाइश कर उसके खेत में पत्थरगड़ी की थी। आरोप है कि दो दिन पहले गांव के ही खुद्दन व बुद्दन ने पत्थर उखाड़कर फेंक दिया और खेत जोत लिया। इसका विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जानलेवा धमकी दी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...