कौशाम्बी, अगस्त 5 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। स्थानीय कोतवाली के समदा में मामूली विवाद पर पति ने पत्नी को बेरहमी से पीट दिया। शोर मचने पर लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। पीड़िता ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।समदा में रहने वाली सविता गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार को पति संजय गुप्ता से मामूली बात पर कहासुनी हो गई। पति ने उसको बेरहमी से घर में पीटा। परिवार के लोग मना करते रहे, लेकिन पति उसको पीटता रहा। इससे उसको गंभीर चोटें आई। मोहल्ले के लोगों के आने पर किसी तरह उसकी जान बची। पुलिस ने सविता की तहरीर पर आरोपी पति संजय गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...