Kausambi News: पति की लंबी उम्र की कामना, तीज पर मंदिरों में उमड़ी भीड़
कौशाम्बी, सितम्बर 14 -- Kausambi News: हरतालिका तीज के अवसर पर सोमवार को जिलेभर में आस्था और भक्ति का माहौल रहा। जिले के विभिन्न कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिरों और प्रमुख घाटों पर महिलाओं की भीड़ जुटने लगी थी। मंझनपुर, सिराथू, करारी, अजुहा, मूरतगंज, सरायअकिल, भरवारी और कड़ा धाम में हरतालिका तीज पर विशेष रौनक देखने को मिली। जिले के विभिन्न गांवों की हजारों सुहागिन महिलाओं ने कुबरी और कालेश्वर घाट पर गंगा स्नान किया। इसके बाद महिलाएं शक्तिपीठ कड़ा धाम पहुंचीं और मां शीतला के दर्शन-पूजन किए। सुहागिनों ने मां को सिंदूर, बिंदी, चूड़ी, मेहंदी सहित 16 शृंगार की सामग्री अर्पित की। पूजा-अर्चना के दौरान महिलाओं ने अखंड सौभाग्य, पत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.