Kausambi News: पति की मौत के बाद विवाहिता के दुश्मन बने ससुराली
कौशाम्बी, जुलाई 17 -- Kausambi News: पति की मौत के बाद कड़ा धाम इलाके की एक महिला के लिए ससुराली दुश्मन बन गए। उन्होंने उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद अबोध बेटी संग घर से निकाल दिया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के बिहामिदपुर मजरा देवीगंज की रहने वाली सरिता पटेल का कहना है कि एक महीने पहले उसके पति संजय की मौत हो गई है। वह अपनी अबोध बच्ची के साथ किसी तरह आगे की जिंदगी काट रही है। आरोप है कि पति के निधन के बाद से ही ससुराली उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे। उसे घर से भगाने की साजिश की जा जाने लगी। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता के मुताबिक, बुधवार की रात देवर सुजीत कुमार, सास सुमित्रा व नंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.