Kausambi News: पड़ोसी युवक ने किशोरी को जड़े थप्पड़, केस
कौशाम्बी, सितम्बर 7 -- Kausambi News: पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के अमीना गोराजू गांव की मंजू देवी पत्नी नंदलाल ने बताया कि पांच सितंबर की दोपहर उसकी बेटी मोना मवेशी चराने खेत की तरफ गई थी। वहां गांव का ही शिवराज सरोज पहुंच गया। अपने खेत में मवेशी चराने का आरोप लगाते हुए उसने मोना को गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पिटाई की। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी बीएन पांडेय ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.