कौशाम्बी, अगस्त 27 -- Kausambi News: कोतवाली क्षेत्र के अहिरन का पूरा मजरा पाता गांव की कौशल्या देवी ने बताया कि वह और उसके पति छेदीलाल दोनों दिव्यांग हैं। पीड़िता के मुताबिक, बुधवार को पड़ोसी मदन लाल के बच्चे उसके छप्पर नुमा मकान में ईंट मार रहे थे। इसका उलाहना देने पर विपक्षी मदन ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर अपने पिता हुबलाल के साथ मिलकर दंपती की पिटाई कर दी। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल दंपती का मेडिकल करा दिया है। कोतवाल विनीत सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...