कौशाम्बी, अक्टूबर 27 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के लोहरा गांव की सोनिया पत्नी शिवलाल ने बताया कि पड़ोस की रहने वाली सीता देवी हैंडपंप पर पानी भरने की बात को लेकर आए दिन झगड़ा करती है। 25 अक्तूबर की रात भी वह गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। जान बचाने के लिए पीड़िता घर में घुस गई तो हमलावरों ने पीछे की दीवार तोड़ने का प्रयास किया। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी नागेंद्र नागर ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...