Kausambi News: पड़ोसी ने युवक को फोन पर दी धमकी
कौशाम्बी, अक्टूबर 2 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के भरसवां गांव निवासी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि 30 सितंबर को पड़ोसी दिलीप सिंह ने फोन कर गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मार डालने की धमकी दी। कहा कि गाली देने का ऑडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित करके बदनाम कर देगा। इसकी शिकायत कहीं की तो छेड़खानी के मुकदमे में फंसा देगा। परेशान पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.