कौशाम्बी, जुलाई 19 -- Kausambi News: महेवाघाट थाना क्षेत्र के घोघपुर निवासी रामकैलाश ने बताया कि शनिवार की शाम पुरानी बातों को लेकर पड़ोसी दबंग गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...