कौशाम्बी, सितम्बर 8 -- Kausambi News: पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के चंपहा बाजार निवासी सर्वेश गोस्वामी ने बताया कि सोमवार की शाम पड़ोसी शुभम गोस्वामी ने उसे बहाने से गांव की नहर के पास बुलाया। वहां गाली-गलौज करते हुए अकारण पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी बीएन पांडेय ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...