कौशाम्बी, सितम्बर 17 -- Kausambi News: महेवाघाट थाना क्षेत्र के जमुनापुर गांव निवासी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि बुधवार को पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी अनिल मिश्रा गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक, उलाहना देने जाने पर आरोपी ने उसकी मां गुड्डी देवी को भी पीटा। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने मां-बेटे की जान बचाई। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। डीएसपी अरुण शुक्ला ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...