Kausambi News: पड़ोसी दबंग ने महिला पर बरसाए चप्पल
कौशाम्बी, सितम्बर 28 -- Kausambi News: थाना क्षेत्र के रसूलपुर बड़गांव की सरिता देवी पत्नी अर्जुन सरोज ने बताया कि रविवार की सुबह वह घर पर मौजूद थी। तभी पड़ोसी शिवकुमार सरोज आया और पति का नाम लेकर आवाज देने लगा। पति के घर में नहीं होने की जानकारी देने पर उसने गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर 10-12 चप्पल जड़ दिए। पीड़िता सड़क पर गिर गई तो आरोपी ने उसको लात-घूसों से पीटा। लोगों को आता देख धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी। एसएचओ जगदीश प्रसाद का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.