Kausambi News: पड़ोसी दबंग ने महिला को बेरहमी से पीटा
कौशाम्बी, अक्टूबर 30 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के सईगंज की अनीता देवी पत्नी दशरथ ने बताया कि गांव में वह मकान का निर्माण करा रही है। गुरुवार की दोपहर पड़ोसी गब्बू तिवारी निर्माण स्थल पर मेड़ बांधने लगा। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.