Kausambi News: पड़ोसी दबंग ने महिला को पीटा, केस
कौशाम्बी, अक्टूबर 14 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के गोलकइयापर मजरा कोइलहा गांव की सुधिया देवी पत्नी स्व. मैकूलाल सरोज ने बताया कि मंगलवार की दोपहर पड़ोसी आकाश पुत्र राकेश सरोज पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी।शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी नरेंद्र नागर ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.