Kausambi News: पड़ोसी दबंग ने पुरानी रंजिश में महिला को पीटा
कौशाम्बी, अगस्त 20 -- Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र के लोधौर गांव निवासी उदय सिंह ने बताया कि उसके घर के सामने सार्वजनिक कुंआ है। इसमें पड़ोसी भवर सिंह कब्जा कर रहा था। विरोध करने पर पिटाई की थी। इस संबंध में पूर्व में मुकदमा कायम कराया गया था, जो अब अदालत में विचाराधीन है। पीड़ित के मुताबिक, 17 अगस्त को उसकी गवाही थी। आरोपी ने गवाही देने से रोका। बुधवार को घर के बाहर झाड़ू लगा रही पत्नी पूनम सिंह की गाली देते हुए पिटाई की। हत्या कर देने की धमकी भी दी। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.