कौशाम्बी, जुलाई 19 -- Kausambi News: कोतवाली क्षेत्र के छोटी बसोहनी गांव की सुनीता देवी पत्नी धनराज सरोज ने बताया कि शुक्रवार को मामूली बात पर पड़ोसी छुट्टीलाल गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने भाई मिथुन, सरोज कुमार व राजेश के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बेटी रूबी को भी पीटा। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल मां-बेटी का इलाज करा दिया है। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...