कौशाम्बी, नवम्बर 7 -- Kausambi News: स्थानीय थाना क्षेत्र के झगड़ुआ मजरा बिदांव गांव की सरोजा देवी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पड़ोसी कमलेश पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपनी पत्नी शोभा देवी व बेटी ज्योति के साथ मिलकर पीड़िता की पुत्री की पिटाई कर दी। इससे उसका सिर फट गया। मामले की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...