Kausambi News: पड़ोसियों ने सगी बहनों को पीटा, केस दर्ज
कौशाम्बी, सितम्बर 1 -- Kausambi News: कौशाम्बी थाना क्षेत्र के ढेकहाई गांव की नवरती देवी पत्नी विनोद सरोज ने बताया कि सोमवार को मामूली बात पर पड़ोसी विनोद सरोज गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने भाई गुड्डू सरोज, मां शांति देवी व पिता हुबलाल के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची, उसकी बहन को भी पीटा। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.