Kausambi News: पड़ोसियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, गंभीर
कौशाम्बी, नवम्बर 10 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कशिया पूरब निवासी पप्पू पटेल ने बताया कि आठ नवंबर को पुरानी बातों को लेकर पड़ोसी पन्नीलाल गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने बेटों श्रवण व बुधई के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। आरोपियों ने ईंट से सिर पर हमला कर दिया, जिससे पीड़ित बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी एनके नागर ने जांच के बाद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पुरानी रंजिश में चार युवकों की बेरहमी से पिटाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.