कौशाम्बी, जुलाई 9 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के रक्सवारा गांव में मंगलवार की शाम बंटवारे के विवाद को लेकर पट्टीदारों ने एक युवक की पिटाई की। उसकी आठ साल की बेटी को उठाकर जमीन पर पटक दिया। पिटाई से पिता-पुत्री को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रक्सवारा गांव की देवली देवी ने बताया कि पट्टीदार श्रीनाथ से बंटवारे को लेकर उसका विवाद चल रहा है। इसे लेकर मंगलवार की शाम वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपनी पत्नी पतरकी, बेटी बोट्टा देवी व दामाद दिलीप के साथ मिलकर घर में घुसकर पति गनेश की पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, हमलावर नशे में धुत थे। उन लोगों ने उसकी आठ साल की बेटी रीता को उठाकर जमीन पर पटक दिया। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह कुनबे की जान बचाई। इ...