कौशाम्बी, सितम्बर 9 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। करारी थाना क्षेत्र के चक सहाबुद्दीनपुर गांव निवासी धीरज कुमार ने बताया कि सात सितंबर की शाम वह अपने घर के समीप बैठा था। तभी पड़ोसी गौतम व विकास पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी।शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...