Kausambi News: पड़ोसियों ने महिला को बेरहमी से पीटा, केस
कौशाम्बी, अक्टूबर 13 -- Kausambi News: महेवाघाट थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि पड़ोसी दबंगों से उसके परिवार की पुरानी रंजिश है। इसे लेकर 11 अक्तूबर को वह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर घर से खींचकर पिटाई की। निर्वस्त्र करने की धमकी देते हुए अश्लीलता भी की। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी बच्चू केवट उसके भाई छेद्दू, बेटे धीरज, सुखदयाल, बहू गायत्री, बेटी सुक्खन व परिवार के कल्लू के खिलाफ केस दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी कुमार शंकरम ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.