कौशाम्बी, अक्टूबर 4 -- Kausambi News: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के रामपुर बड़नावां गांव की सरोजा देवी ने बताया कि दो अक्तूबर की सुबह पड़ोस की विमला देवी पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर अपने पति ज्ञान सिंह, बेटे संदीप, मथ्थुर, परिवार के रितेश, रिशू, सचिन आदि के साथ मिलकर घर में घुसकर पीटना शुरू कर दिया। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी महेश सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...