Kausambi News: पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश में महिला को पीटा
कौशाम्बी, जुलाई 21 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव की शमिला देवी पत्नी सुरेश ने बताया कि सोमवार को पड़ोसी सूरज पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपनी मां बेलपति देवी व परिवार की मोनी देवी के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: पड़ोसियों ने जेठानी, देवरानी को पीटा, मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.