कौशाम्बी, जुलाई 31 -- Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र के सेवढ़ा गांव की प्रीती देवी ने बताया कि पड़ोसी सुधीर कुमार से उसके परिवार की पुरानी रंजिश है। इसे लेकर बुधवार को वह गालियां देने लगा। विरोध करने पर अपनी पत्नी सरोजनी के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पति मनोज कुमार को भी पीटा। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह दंपती की जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी विकास सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: जमीनी रंजिश में महिला को पीटा, तोड़फोड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...